शक्ति नगर चौक पर अवैध अतिक्रमण

सेंट्रल हलके के शक्ति नगर चौक के आसपास बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार अपना सामान सड़क के बीच तक लगाकर बैठ जाते हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों के लिए रास्ता बेहद संकरा हो जाता है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब खरीदारी करने वाले ग्राहक भी अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। ऐसे में बाजार में जाम जैसी स्थिति बन जाती है और लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में हो रहे अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए।

   

सम्बंधित खबर