ठाकुर जी अस्टेट कालोनी में लगाया लंगर

अमृतसर| फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित ठाकुर जी अस्टेट कालोनी के निवासियों ने श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर निर्मल सिंह गिल परिवार के सहयोग से कालोनी के गेट पर ठंडे पानी की छबील और लंगर लगाया। कालोनी के प्रधान अवतार सिंह औलख ने बताया कि राहगीरों और स्थानीय लोगों ने लंगर व छबील का सेवन किया। इस मौके पर जसबीर सिंह भुल्लर, एसपी जुगराज सिंह, सतनाम सिंह, विक्की, मनोज, अमित कुंद्रा, रवि गैंद, वनिश और रूपक चावला मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर