प्रेम सभा बी-ब्लॉक रेलवे कॉलोनी में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों और हरि नाम का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रेम सभा के प्रधान अशोक वासुदेव ने बताया कि सभा की ओर से पिछले 75 वर्षों से प्रत्येक माह संकीर्तन का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। संकीर्तन में अशोक वासुदेव, लखनपाल, अवतार शर्मा, डॉ. विनय वर्मा, सुभाष चंद्र, कुलदीप कुमार, शबनम, वीना पूनम, उषा रानी आदि ने हरि नाम का गुणगान किया।

