स्पेशल बच्चों में आपार क्षमताएं छिपी है : आहूजा

पार्षद मंदीप सिंह आहूजा ने ‘आगोश होल्डिंग हैंड्स स्कूल’ के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्पेशल बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों में अपार क्षमता और छिपी हुई प्रतिभाएं हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट बनाया जा सकता है। मंदीप सिंह आहूजा ने संस्था की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा विशेष रूप से ममता पुरी, रिपुदमन मल्होत्रा, शिखा सरीन, डॉ. कवलिंदर गिरगिला, प्रिंसिपल मनिंदर कौर, पंकज सेठ, अरुण बजाज एवं सभी आयोजकों का धन्यवाद किया।

   

सम्बंधित खबर