अमृतसर| बाजार सिरकी बंदा स्थित शिवाला गंगाराम में श्री रामायण पाठ किए। वहीं पाठ के बाद निर्जला एकादशी पर छबील भी लगाई गई। मंदिर कमेटी की अध्यक्षता में यह पाठ धर्मपाल अरोड़ा और रवि अरोड़ा द्वारा संगत के साथ मिलकर किए। पाठ के शुरुआत में पंडितों ने सभी विग्रहों का सुंदर शृंगार किया। पवित्र ज्योति जलाने के बाद पाठ की शुरआत की। अंत में सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर कई मंदिर कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

