विहिप के पदाधिकारियों ने मंदिरों में दर्शन किए

अमृतसर| विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव बजरंग लाल बागड़ा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नीरज धनोरिया और विभाग संगठन मंत्री विकास विश्नोई ने श्री दुर्ग्याणा मंदिर में दर्शन कर नतमस्तक हुए। इसके बाद श्री बड़ा हनुमान मंदिर तथा प्राचीन माता शीतला मंदिर में भी माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी की ओर से महासचिव अरुण खन्ना ने सभी का स्वागत किया और मंदिर का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्म पाल चौधरी मौजूद रहे। साथ ही अमृतसर विहिप के अधिकारी राम निवास, वरुण , अवन वोहरा शामिल थे।

   

सम्बंधित खबर