बठिंडा में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:पिता की मौत के बाद परेशान था, मृतक यूपी का रहने वाला
- DSS Admin
- May 11, 2026
बठिंडा में एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना डबवाली रोड पर गणपति एनक्लेव के पीछे साईं नगर गली नंबर 8 में हुई। मृतक की पहचान नितिन कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, जब एक व्यक्ति नितिन को बुलाने आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद उसने ऊपर से जाकर देखा। दरवाजा खोलने पर नितिन पंखे से चुन्नी बांधकर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना सहारा मुख्यालय को मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गिल और वर्धमान चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सहारा टीम ने मृतक को नीचे उतारा। नितिन कुमार 400 किले में स्थित एक दवाइयों की फैक्ट्री में काम करता था। मृतक का परिवार यूपी में रहता है वह यहां अकेला रहता था, जबकि उसका परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है। सहारा टीम ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना कैनाल प्रभारी हरजोत सिंह ने बताया कि नितिन कुमार यूपी का रहने वाला था और अपने कमरे में अकेला रहता था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, कुछ समय पहले उसके पिता की मौत हो गई थी, जिसके चलते वह परेशान रहता था। इसी परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है।

