अबोहर में मतदान केंद्र के पास 4 युवक हिरासत में:हरियाणा नंबर वाली गाड़ी में घूमते पकड़े, SP बोले- वोटिंग में गड़बड़ी नहीं होने देंगे
- DSS Admin
- May 26, 2026
नगर निगम चुनाव के दौरान अबोहर में एक मतदान केंद्र के पास हरियाणा नंबर की गाड़ी में घूम रहे चार युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर पुरानी फाजिल्का रोड पर चुनाव पर्यवेक्षक डीआईजी हरप्रीत सिंह, एसपी आसवंत सिंह और थाना प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने हरियाणा नंबर की HR 12 Y 3683 गाड़ी को रोककर तलाशी ली। गाड़ी पर लिखा था ‘NSUI’ पुलिस ने जब चारों युवकों से वहां घूमने का कारण पूछा, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गाड़ी पर ‘NSUI’ लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर सभी युवकों को हिरासत में ले लिया। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अलर्ट एसपी आसवंत सिंह ने बताया कि युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे यहां किस उद्देश्य से आए थे और क्या उन्हें यहां मतदान करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

