अबोहर में अफीम-चूरा पोस्त के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर घबराए, झाड़ियों में छिपने लगे; तलाशी दौरान पकड़ी गई खेप

अबोहर की थाना नंबर एक पुलिस ने अजीत नगर में गश्त के दौरान दो युवकों को भारी मात्रा में अफीम और चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एसएसपी गगन अजीत सिंह के निर्देशों और एसपी आसवंत सिंह के मार्गदर्शन में की गई। थाना नंबर एक के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार बलबीर सिंह अपनी टीम के साथ कल रात (11 मई) दाना मंडी से अजीत नगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त कर रहे थे। झाड़ियों में छिपने की करने लगे कोशिश इसी दौरान सामने से आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत काबू कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 506 ग्राम अफीम और 29 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरिंदर पाल सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी अलिआना, थाना अरनीवाला और कुलबीर सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी रुहेड़ियांवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 18, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान उनसे यह पूछताछ की जाएगी कि वे इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

   

सम्बंधित खबर