फाजिल्का में रोडवेज कर्मचारी से लूट:बाइक सवार बदमाश कुर्ते की जेब फाड़कर उड़ा ले गए पर्स, सात हजार रुपए की नकदी और दस्तावेज थे

फाजिल्का की डैड हाउस रोड पर बाइक सवार लूटपाट की वारदात हो गई। पीडि़त पंजाब रोडवेज में बस ड्राइवर था। इसकी शिकायत पुलिस को की जा रही है। इलाके के लोगों द्वारा ऐसी घटनाओं के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की जा रही है। जानकारी देते हुए रोडवेज ड्राइवर मंजीत सिंगला ने बताया कि वह पेंट वाली दुकान पर घरेलू काम के लिए सामान लेने जा रहे थे। डैड हाउस रोड पर पीछे दो युवक मुंह बांधे हुए बाइक पर आए और उसे धक्का मार कुर्ते की जेब फाड़ पर्स छीन ले गए। इसमें करीब 7 हजार की नकदी व जरूरी दस्तावेज थे। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ गनीमत रही लुटेरों ने उनका जानी नुकसान नहीं किया । फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को की जा रही है। और मामले में इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है । उधर पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद में में जांच पड़ताल कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

   

सम्बंधित खबर