फिरोजपुर में आंखों में रंग डालकर बुजुर्ग महिला से लूट:घर में घुसकर आरोपियों ने की वारदात, सोने की बालियां छीनकर आरोपी फरार
- Neha Gupta
- Jun 20, 2026
फिरोजपुर सिटी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक अमानवीय वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को महज कुछ ही घंटों के भीतर दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने पुराने जनताप्रीत नगर इलाके में एक घर में घुसकर अकेली बुजुर्ग महिला की आंखों में कोई रंगनुमा वस्तु (पाउडर या केमिकल) डाल दी थी और उसके कान की सोने की बालियां नोचकर फरार हो गया था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंद कर न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि महिला से लूटी गई सोने की बालियां भी बरामद कर ली हैं। पुलिस की घेराबंदी से बचकर भागते से समय गिरने के कारण चोटिल हुए आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया। गरीबी और अकेलेपन का फायदा उठाकर घर में घुसा लुटेरा थाना सिटी फिरोजपुर के एसएचओ (SHO) सुखचैन महता ने बताया कि यह घटना पुराने जनताप्रीत नगर की है। यहाँ रहने वाली बुजुर्ग माता बेहद गरीब हैं और घर पर अकेली थीं। कल शाम को आरोपी ने मौका पाकर उनके घर में जबरन प्रवेश किया। बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपी ने उनकी आंखों में कोई रंगनुमा चीज डाल दी, जिससे उन्हें दिखना बंद हो गया। इसके बाद आरोपी उनके कानों से सोने की बालियां झपटकर मौके से रफूचक्कर हो गया। पुलिस को देखकर लगाई दौड़, दीवार फांदते समय हुआ जख्मी एसएचओ सुखचैन महता ने बताया कि जब यह वारदात हुई, तब पुलिस टीम इलाके में ही रूटीन गश्त पर थी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, उन्होंने घेराबंदी और आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसने एक ऊंची दीवार फांदने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह दीवार से सीधे नीचे गिर गया, जिससे उसे काफी चोटें आईं और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान और बरामदगी पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान मिठुन के रूप में हुई है, जो जनताप्रीत नगर (नजदीक अनाज मंडी, फिरोजपुर) का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी मिठुन के कब्जे से पीड़ित बुजुर्ग महिला से छीनी गई सोने की बालियां सही-सलामत बरामद कर ली हैं। आरोपी के स्थानीय होने के कारण उसे पता था कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है।

