जालंधर | पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर वीमेन ने 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर एस लेहल के निर्देशानुसार नोडल केंद्र के रूप में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन और भारतीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 110 कैडेट्स व स्टाफ ने योगाभ्यास किया और योग के विभिन्न फायदों के बारे में भी जाना। प्रधानाचार्य डॉ. पूजा पराशर ने योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सफल आयोजन के लिए एएनओ मेजर प्रिया महाजन, रितु, अल्फा महेन्द्रू और प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश बुधिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा के प्रति आभार व्यक्तै किया।

