भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर जिला क्रिकेट संघ ने सीनियर बॉयज कटोच शील्ड ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। संघ के अनुसार 52 खिलाड़ियों में से 31 लड़कों को सीनियर कटोच शील्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को बर्ल्टन पार्क, डीएवी कॉलेज के सामने, जालंधर में सोमवार 15 जून को शाम 4 बजे कोच दविंदर अरोड़ा के पास रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। प्रेरीत दत्ता, गौरव चौधरी, अरुण कालिया, कार्तिक चड्ढा, कुनवर ककरेजा, विक्रांत राणा, हरनूर पुन्नू, आजम नजर, रिधम सत्यावान, कृष भगत, मृदुल सैंडल, आर्यन मेहरा, अनमोल लुथर, वासु कौशल, पंकज रत्तू, वंश कौशल, अभयदीप सिंह, अर्जुन राजपूत, राजवीर जसवाल, परवीन कुमार, आदी वैद, सिमरजीत सिंह, शिवेन सेठ, दिव्यांशु बस्सी, इमैनुएल, प्रणय थ्रेजा, राघव, चेतन अरोड़ा, चिराग उप्पल, महेश श्रामा और बृजेश शामिल हैं।

