आरक्षण और योग्यता शर्तों में हो संशोधन

भास्कर न्यूज | जालंधर गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब (साइंस) की बैठक देश भगत यादगार हॉल में स्टेट प्रेसिडेंट नवप्रीत बल्ली की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन स्टेट जनरल सेक्रेटरी सुरिंदर कंबोज ने किया। बैठक में पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न लेक्चरर विषयों के लिए 829 पदों पर जारी भर्ती विज्ञापनों में तकनीकी त्रुटियों पर चर्चा हुई। संगठन के अनुसार फिजिक्स, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी और पंजाबी विषयों में आरक्षण श्रेणियों के अनुसार पदों की संख्या स्पष्ट नहीं की गई। इसके साथ ही लेक्चरर पद के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में 55% अंकों की शर्त लागू किए जाने पर आपत्ति जताई गई। संगठन ने विज्ञापन में संशोधन और आरक्षण विवरण स्पष्ट करने की मांग की। बैठक में ड्रग्स की गिनती संबंधी कार्यों में शिक्षकों की जबरन ड्यूटी तथा फोन पर धमकाने के आरोपों पर भी आपत्ति दर्ज की गई। बैठक में सोम सिंह, परगट सिंह जंबार, कंवलजीत संगोवाल, जतिंदर सिंह सोनी, गुरमीत सिंह खालसा, नारायण दत्त तिवारी, जगतार सिंह खमनों, सुच्चा सिंह रोपड़, लाल चंद बंगा और गुरजीत सिंह मोहाली सहित अन्य शिक्षक नेता मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर