जालंधर | लायंस भवन में रविवार को भारत विकास परिषद आस्था शाखा की तरफ से दायित्व ग्रहण, परिवार मिलन एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता बीवीपी क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव उत्तर क्षेत्र-1 इंजी. रजिंदर ऋषि ने की। कार्यक्रम में 2026-27 कार्यकाल के लिए नवनियुक्त संरक्षक आशुतोष वधवा, प्रधान गुलशन अरोड़ा, सचिव इंजी. जसवंत सिंह और कोषाध्यक्ष राजीव चोपड़ा को शपथ दिलाई गई। जालंधर के 9 स्कूलों के 47 विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 1000 रुपए छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। इस मौके रीजनल फाइनेंस सेक्रेटरी विक्रम अरोड़ा, लक्ष्मी नारायण जोशी, शिव गुप्ता, नीलम गुप्ता राजीव वर्मा, कुक्कू भारद्वाज, डॉ. अनिल कपूर मौजूद रहे।

