जालंधर|भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने जालंधर में पार्टी साथियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया गया और योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, यजित हरिया, वरुण नागपाल, नितिन बहरोल और राजन शर्मा उपस्थित रहे।

