जालंधर | नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतें हैं कि कूड़े की ढुलाई के समय इसे ढककर रखा जाए, लेकिन नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था के दौरान इनकी अनदेखी कर रहा है। जून में बारिश से पहले लगातार आंधी चल रही है। सुबह जब तमाम लोग काम पर जा रहे होते हैं, तो रास्ते में कूड़ा लेकर जाने वाले खुले ट्रक मिलते हैं। अक्सर तेज हवा के कारण इनके भीतर से सॉलिड वेस्ट (ठोस कचरा) उड़कर राहगीरों के ऊपर गिरता है। जब ट्रैफिक सिग्नल पर ये ट्रक खड़े होते हैं, तो अन्य वाहन चालकों को भी इनके पास खड़े होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। -पंकज कुमार मेहता, सोशल वर्कर

