ढल्ल ने फोकल पॉइंट का निरीक्षण किया

जालंधर | पंजाब स्माल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष तथा हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने फोकल पॉइंट का दौरा करके पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति देखी और शेष बचे कामों, विशेषकर सीवरेज व सड़कों से जुड़े मुद्दों पर उद्योगपतियों से विस्तृत जानकारी ली। फोकल पॉइंट एक्सटेंशन एसो. कार्यालय, हिंद पंप्स में की गई बैठक में मुख्य रूप से डी और ई ब्लॉक में लंबित कार्यों पर चर्चा की गई। उद्योगपतियों ने अन्य लंबित समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने वचनबद्धता दोहराई। बैठक में फोकल पॉइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरिंदर सिंह सग्गू, पवन सेतिया, नवनीत गुप्ता, जगदीश गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर