डिप्स संस्थान के छात्र अव्वल रहे

जालंधर | सीबीएसई 12वीं के घोषित नतीजों में डिप्स संस्थानों के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कॉमर्स स्ट्रीम में सुकृति ने 97.8% अंकों के साथ टॉप किया, जबकि आर्ट्स में गुरनूर कौर ने 97.4% और मेडिकल में रमनदीप कौर ने 96.6% अंक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। सफलता की इस कड़ी में सुखमनप्रीत कौर (95.8%), वंश आनंद (95.4%), विदुषी गुप्ता (95.2%), योगेश हांडा (94.8%), परमप्रीत कौर व सुखमनप्रीत कौर (94.6%), जोबनदीप व दिशांत (94.2%), मुस्कान शर्मा व आदित्य ठाकुर (93.8%), मनसिमरन कौर (93.4%), हर्ष गर्ग (93.2%), नूर व गगनदीप (93%), अनुरीत कौर (92.6%) और किरणबीर ने 92.2% अंक पाए।

   

सम्बंधित खबर