गुरुद्वारा साहिब मॉडल टाउन

जालंधर | गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन में सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद निशान साहिब का चोला बदलने की अरदास हुई। समागम के सुबह और शाम के दीवानों में सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदेव सिंह वेरका, भाई भूपिंदर सिंह खालसा, भाई करनवीर सिंह ने कीर्तन किया। भाई परमजीत सिंह सहित प्रचारकों ने गुरु साहिब के जीवन पर रोशनी डाली। इस धार्मिक समागम में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने भी हाजिरी भरी। मौके पर प्रधान महिंदरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह सेठी सहित प्रबंधक कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर