जैन संस्कार शिविर 31 मई से

जालंधर | एसएस जैन सभा जालंधर के तत्वावधान में धार्मिक कमेटी की तरफ से 31 मई से 7 जून तक आठ दिवसीय जैन संस्कार शिविर बच्चों के समर कैंप का आयोजन जैन स्थानक गुड़ मंडी में किया जा रहा है। कार्यक्रम गुरुणी अनीता महाराज आदि ठाणा-5 के पावन सान्निध्य में होगा। इसका शुभारंभ 31 मई को योगेश कुमार जैन, सुनील जैन करेंगे। जैन सभा प्रधान राजेश जैन व महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि इस शिविर में 5 से 20 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से निवेदन किया है कि वे अपने बच्चों को इस जैन संस्कार समर कैंप में अवश्य भेजें ताकि बच्चों में धार्मिक संस्कार का बीजारोपण हो। इस हेतु फार्म जैन स्थानक गुड़ मंडी से प्राप्त किए जा सकते हैं।

   

सम्बंधित खबर