जालंधर में चावला मोबाइल पाइंट पर फायरिंग:गोली लगने से दुकान का शीशा टूटा, 2 युवकों ने की फायरिंग; 1 दबोचा और एक फरार
- DSS Admin
- Jun 20, 2026
जालंधर के मशूहर चावला मोबाइल पाइंट के बाहर फायरिंग हुई है। फायरिंग करने वाले को लोगों ने दबोच लिया है और जमकर पीटा। थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में गोली चलने पर लोगों की भीड़ लग गई। गोली चलने की पुलिस को सूचना दी गई है। फायरिंग के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गोली चलने से चावला मोबाइल की दुकान का शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि 2 युवक मोबाइल दुकान के बाहर गोलियां चलाई गई थी। घटना के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया। खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं

