जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट के पास चली गोली:आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं
- DSS Admin
- Jun 22, 2026
जालंधर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां वेरका मिल्क प्लांट के पास, सलेमपुर रोड पर स्थित DR Reckeweg CO Germany (आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक) पर कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत और खौफ का माहौल पैदा हो गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल इस हमले के पीछे की मुख्य वजह का पता नहीं चल पाया है।

