जालंधर पुलिस ने दो युवक को किया गिरफ्तार:लूट की फिराक में घूम रहे दो संदिग्ध फैक्ट्री कर्मचारी, पुलिस जांच शुरु
- DSS Admin
- May 13, 2026
जालंधर में देर रात शहर में की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संभावित वारदात को टाल दिया। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जो किसी बड़ी लूट को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल किसी बड़े जानी नुकसान को बचाया गया, बल्कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले (ड्रिंक एंड ड्राइव) और बिना वजह रात में घूमने वाले असामाजिक तत्वों को भी सख्त संदेश दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बाइक सवार दो युवको को पुलिस ने पकड़ा देर रात पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो बाइक सवार संदिग्धों को रोका। बताया जा रहा है कि ये युवक इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे थे। पकड़े गए युवक फैक्ट्री में काम करते पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए युवक दुसरे राज्य के बताए जा रहे हैं, जो संभव किसी फैक्ट्री या काम से जुड़े हुए हैं। पूछताछ के दौरान वे पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके कि वे इतनी रात गए वहां क्या कर रहे थे। मौके पर मौजूद पीसीआर (PCR) वैन और थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला। पुलिस आस पास के cctv की कर रही जांच घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि इन युवकों के साथ कोई और साथी भी शामिल था या नहीं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पास से संदिग्ध सामान और हथियार बरामद होने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस अभी इस पर विस्तार से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय बिना किसी ठोस कारण के घूमने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

