जालंधर में 30 रुपए के पेट्रोल को लेकर हमला:पंप पर तीन युवकों ने कल पैसे देने को कहा, कर्मी नहीं माता तो डंडे-चाबी-पाने से अटैक किया
- DSS Admin
- Jun 25, 2026
जालंधर के टीवी टॉवर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को पेट्रोल डालने के 30 रुपए मांगने पर गुंडागर्दी देखने को मिली। बाइक सवार 3 युवकों ने 30 रुपए का पेट्रोल डलवा लिया, लेकिन पैसे देने को लेकर आनाकानी करने लगे। पंप कर्मी ने पैसे मांगे तो कहने लगी कि कल दे देंगे। पैसे तुरंत लेने को लेकर बहस हुई तो 3 युवकों ने पंप कर्मी से मारपीट की। चाबी पाना निकालकर हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में डंडा लेकर मारने की कोशिश कर रहा है। हंगाने के बाद अन्य पंप के कर्मियों ने बीच-बचाव किया। दूसरी सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार पंप पर पेट्रोल डलवाने आए थे और बिना पैसे दिए जाने लगे। इस दौरान बाइक सवार पहले कर्मी से बहसबाजी हुई। बाद में तीनों युवक हाथापाई करने लगे। पंप पर गुंडागर्दी देख लोग हैरान रह गए। बिना पैसे दिए हो गए फरार मामले की जानकारी देते हुए पंप कर्मी मनीष ने कहाकि खुरला किंगरा के पास गुरनाम गैसों लाइन भारत पेट्रोलियम पर वह काम करता है। बाइक सवार 3 युवक आए और 30 रुपए का पेट्रोल डलवाया। इस दौरान वह बिना पैसे दिए जाने लगे। उसने जब पैसे मांगे तो कहने लगे कि पैसे कल देंगे। इसके बाद विरोध करते हुए हाथापाई करने लगे। इस दौरान युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। पंप पर भारी हंगामा करके बिना पैसे दिए युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि वह घटना संबंधी मालिक को अवगत करवाएंगे और वहीं पुलिस को शिकायत करेंगे।

