जालंधर ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत:दकोहा फाटक को बच्चे संग क्रास कर रही थी, मौके पर ही मौत, बच्चा सुरक्षित

जालंधर में कैंट रेलवे स्टेशन के समीप दकोहा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। महिल प्रवासी है और बच्चे के साथ ट्रेक क्रास कर रही थी। जब हादसा हुआ तो फाटक बंद था और दूसरी तरफ से चंडीगढ़-अमृतसर ट्रेन आ रही थी। ट्रेन फाटक के पास ही थी कि महिला ने ट्रेक क्रास करना शुरू कर दिया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई जबकि बच्चा बच गया। लोगों ने बताया कि महिला कि मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चो को वहां से दूसरी जगह भेज दिया गया। घटना के बाद से बच्चा घबराया है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रेक से हटाया और सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि महिला कहां रहती है और कहां की रहने वाली थी इसे लेकर पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस बोली-दुर्घटना या सुसाइड दोनों एंगल से कर रहे जांच घटना के बाद पहुंची जीआरपी ने बताया कि ये घटना एक्सीडेंट है या फिर सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रहे हैं। देर रात 9 बजे के करीब हादसा होने से परिजनों का पता लगाने में दिक्कत आ रही है। आस पास के लोगों को बता दिया गया है कि अगर कोई पूछता हुआ आए तो उसे थाने भेज दें। महिला का कोई रिश्तेदार अभी सामने नहीं आया है। फाटक पर मौजूद लोगों के अनुसार महिला बच्चे के साथ ही आई थी।

   

सम्बंधित खबर