बालाजी को लड्डू-बर्फी का भोग लगाया

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम मोहल्ला थापरां में भक्तों की ओर से भजन संध्या का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जिसमें मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन करके ज्योति प्रज्जवलित की गई। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्तों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। दरबार में भक्तों ने प्रभु को चॉकलेट, लड्डू, बर्फी, पान, फल व अन्य प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां मुख्य सेवादार गौरव थापर, स्वीटा राम, रोहित कालिया, गगन गरोवर, मनोज बाहरी, अमित जगोता, सुरिंदर राणा, विवेक मल्होत्रा, दिनेश गुप्ता, राकेश जांगड़ा, दविंदर गांधी, हनी जोशी, गौरव घई, राहुल, पवन उपस्थित थे।

   

सम्बंधित खबर