जालंधर | मोहल्ला गोबिंदगढ़ में स्थित माता रानी मंदिर में महामाई की श्रद्धापूर्वक चौकी करवाई गई, जिसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भजन पार्टी ने भजनों गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं को भोग लगाकर व भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां राम शर्मा, सुदेश धवन, अमरजीत सिंह अमरी, वरिंदर तलवाड़ व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

