भास्कर न्यूज | जालंधर लायलपुर खालसा कॉलेज के एम.ए. (म्यूजिक वोकल) सेमेस्टर-1 के छात्रों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट सूची में पहले और दूसरे स्थान पर जगह बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। छात्रा कोमलप्रीत कौर ने 10 में से 9.75 एसजीपीए नंबर ले कर यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इंदरप्रीत कौर और बबीता ने 9.50 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गवर्निंग काउंसिल की प्रधान बलबीर कौर ने छात्राओं, उनके अभिभावकों और टीचरों को बधाई दी। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह संधू ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग देगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में यूनिवर्सिटी मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संगीत विभाग के प्रमुख प्रो. सुखदेव सिंह भी मौजूद रहे।

