होशियारपुर में पानी की तलाश में बाहर आया तेंदुआ:सड़क पर 10 मिनट घूमता रहा, लोगों ने बनाया VIDEO; डर के मारे वापस भागे
- DSS Admin
- Jun 28, 2026
होशियारपुर के हलका चब्बेवाल के अधीन आने वाले गांव ललवान में सड़कर पर घूमता तेंदुआ दिखा। सड़क से गुजर रहे लोग तेदुंआ देख अचानकर रुक गए और बाइक्स को मोड़कर वापस जाने लगे। इस दौरान कुछ नौजवानों ने अपने मोबाइल में तेंदुए का वीडियो बना लिया। लोगों ने इसकी सूचना जंगलात विभाग को दी, लेकिन तब तक तेंदुआ खेतों से होते हुए जंगल की तरफ निकल गया। लोगों ने बताया कि वे शनिवार 7 बजे के करीब ललवान गांव के रोड से गुजर रहे थे तो अचानक सड़क पर तेंदुआ आ गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर डाली वीडियो में जिक्र किया कि तेंदुआ करीब 10 मिनट तक सड़क पर इधर-उधर टहलता रहा। शुक्र रहा कि उसने लोगों के ऊपर हमला नहीं किया। इस दौरान वहां से 4 से 5 बाइक पर नौजवान भी गुजर रहे थे। तेंदुआ देखने के बाद सबने ब्रेक लगा दी और वापस मुड़ गए। तेंदुआ की दहशत इतनी थी कि फिर लोग सड़क से नहीं गुजरे और रास्ता बदलकर अपने गांवों की तरफ गए। लोगों ने बताया कि अकसर उनके इलाके में तेंदुआ दिख जाता है। जंगल का ऐरिया होने के कारण तेंदुआ खाने की तलाश में खेतों की तरफ आ जाते हैं। कभी बार ये लोगों के खेतों में बंधे जानवरों का भी शिकार कर लेते हैं। ललवान के मेन रोड पर घूम रहा था तेंदुआ बता दें कि लोगों ने ललवान गांव की मुख्य सड़क पर तेंदुए का वीडियो बनाया है। ये रोड दर्जनों गावों को जोड़ने का काम करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जंगल में पानी न मिलने के कारण जंगली जानवर गांवों की तरफ आ जाते हैं। कई बार इन हिंसक जानवरों द्वारा लोगों के पालतू पशुओं को भी अपना निशाना बना लिया जाता है।

