सेठ हुक्म चंद स्कूल : दिलजीत ने किया टॉप

भास्कर न्यूज | जालंधर कपूरथला रोड स्थित सेठ हुक्म चंद एसडी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं का नतीजा बेहतरीन रहा। स्कूल की दिलजीत कौर (कॉमर्स) और अनमोल जोत कौर (ह्यूमैनिटीज) ने 95% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर मान्यता (92.2%) और तीसरे स्थान पर गुरजोत कौर (92%) रही। इनके अलावा दक्षेश अरोड़ा और महक ने 91.4%, दलजीत कौर ने 91% और अलीना चोपड़ा ने 90.2% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रधान नरेश बुधिया, मैनेजर परवीन दादा और प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा ने स्टूडेंंट्स का उत्साह बढ़ाया।

   

सम्बंधित खबर