स्काई राइडर्स सोसाइटी ने योग दिवस मनाया

जालंधर | स्काई राइडर्स वेलफेयर सोसाइटी और परिंदे अकादमी की ओर से मॉडल टाउन के संजीवनी पार्क में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य मेहमान अरुणा अरोड़ा रहे। योग प्रशिक्षक अंजू और राजन सियाल ने सभी को प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए बताया गया कि नियमित योग, गहरी श्वास और ध्यान के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। संस्था की प्रधान डॉ. रीमा मल्होत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

   

सम्बंधित खबर