IPLस्लैपगेट विवाद में श्रीशंत के बाद बोले भज्जी:कहा-वो सिर्फ 5 सेकंड का गुस्सा था, श्रीशंत बोले थे- रिंग में आओं

IPL का सबसे बड़ा विवाद 'स्लैपगेट' एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को खुलेआम रिंग में बॉक्सिंग फाइट करने की चुनौती दी है। श्रीसंत एक हालिया विज्ञापन से नाराज हैं, जिसे वह 2008 के थप्पड़कांड से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, हरभजन सिंह ने भी इस घटना पर अफसोस जताते हुए इसे अपने जीवन का सबसे खराब फैसला बताया है। श्रीसंत की खुली चुनौती: 'हिम्मत है तो रिंग में आओ' एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में एस श्रीसंत का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हरभजन सिंह पर इस विवाद का इस्तेमाल करके लगातार फायदा उठाने और पैसे कमाने का आरोप लगाया। श्रीसंत ने एक पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कीक्या इनमें हिम्मत है कि यही सीन दोहरा सकें? क्या भज्जी में मेरे साथ रिंग में आने का दम है? यह एक्टिंग नहीं होगी। मैं अभी 'बेयर नकल फाइट लीग' में हूं। भज्जी, मैं आपको चुनौती दे रहा हूं। अगर आपको उस थप्पड़कांड से इतनी ही दिक्कत है, तो आइए विज्ञापन छोड़ें और सचमुच रिंग में उतरें। मैं इंतजार कर रहा हूं। हरभजन सिंह को है उस 5 सेकंड के गुस्से का पछतावा वही.दूसरी तरफ, हरभजन सिंह ने एक निजी चैनल के साथ किए पॉडकॉस्ट में इस पूरे विवाद पर गहरा दुख और पछतावा व्यक्त किया है। भज्जी का मानना है कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। अगर उन्हें अतीत की किसी एक गलती को सुधारने का मौका मिले, तो वह इसी घटना को चुनेंगे। हरभजन ने कहां कीवो सिर्फ 5 सेकंड का गुस्सा था। लेकिन उस जरा से गुस्से ने इतनी सारी परेशानी, नेगेटिव एनर्जी और टकराव पैदा कर दिया। उस एक पल की वजह से मेरी इमेज बहुत खराब हुई। जब भी मैं उस बारे में सोचता हूं, मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही बुरा फैसला था।" क्या था साल 2008 का 'थप्पड़कांड'? यह पूरा विवाद साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन के दौरान शुरू हुआ था। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए एक कड़े मुकाबले के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। मैदान पर फूट-फूटकर रोते हुए श्रीसंत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। इस घटना के बाद हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था और उनकी भारी आलोचना हुई थी। हाल ही में पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने भी इस घटना का एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद यह विवाद एक बार फिर जिंदा हो गया है।

   

सम्बंधित खबर