डांस और कॉमेडी के साथ दिखाया टैलेंट

भास्कर न्यूज | जालंधर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में छात्रों ने गायन, वाद्य संगीत, डांस और कॉमेडी जैसी प्रस्तुतियां देकर सभी का मनोरंजन किया। कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों की कॉमेडी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब हंसाया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता के जज एपीजे कॉलेज और आर्मी पब्लिक स्कूल से आए विशेषज्ञ कलाकार थे। कार्यक्रम का आयोजन सुपरवाइजर राज कुमार और उर्वशी अरोड़ा की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में कई छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया। 11वीं और 12वीं में म्यूजिक वोकल, इंस्ट्रूमेंटल और डांस प्रतियोगिताओं में प्रांशु कुमार, राजवीर सिंह, दीक्षा, प्रभनूर सिंह, जश्न, चेष्टा, प्रांजल, आरोही, हर्षिता, जिया, माधव, स्वाति और गुरलीन विजेता रहे। वहीं 9वीं और 10वीं कक्षा में अरमान, आर्यमन, मनवीर, रेहान, कृष्णा, मनमीत, अक्षय, दिव्यांशी, अविका, सुमोना, इनायत, अभिषेक, नंदिनी, मान्या, सिखर, मन्नत और हरमन सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त किया।

   

सम्बंधित खबर