भास्कर न्यूज | जालंधर ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, जालंधर के पूर्व छात्र ऋतिक वर्मा को सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) फाइनल परीक्षा जून 2026 में शानदार सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया गया। ऋतिक ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास की और जालंधर जिले में पहला स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता और कॉलेज का नाम रोशन किया। इस अवसर पर ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के डायरेक्टर रेव. फादर पीटर कावुमपुरम ने कहा कि यह पूरे कॉलेज के लिए गर्व और खुशी की बात है। ऋतिक की सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा है। सम्मान समारोह में ऋतिक वर्मा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के लिए ट्रिनिटी कॉलेज को चुना। इस मौके पर सहायक निदेशक रेव. फादर एंथनी जोसेफ, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय पराशर, वाणिज्य विभाग की प्रमुख डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. नीतू खन्ना और सहायक प्रोफेसर मनप्रीत कौर ने ऋतिक वर्मा और उनके माता-पिता को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

