बौद्धिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाता है योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के मुख्य कैंपस में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, फैकल्टी सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस वॉलंटियर्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस योग सत्र का संचालन प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के युवा कल्याण, खेल एवं संस्कृति विभाग की ओर से किया गया। शिविर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू ने किया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। डॉ. नवदीपक संधू ने छात्रों, एनएसएस वॉलंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स को योग को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार गगनजोत सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गजल शर्मा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार मोहित कुमार जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर