कपूरथला में एनआरआई दंपती की जमीन पर कब्जे की कोशिश:रिश्तेदार ने काटी फसल, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
- Admin Admin
- Jul 17, 2025

कपूरथला के फगवाड़ा में एक विदेश में रह रहे जोड़े की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस जांच में जुटी है। जालंधर के रहने वाले ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन कुलविंदर कौर की शादी गांव पलाही के लखबीर सिंह से हुई है। दोनों विदेश में रहते हैं। ज्ञान सिंह 2017 से अपनी बहन की 8 कनाल 8 मरले और जेठानी की 11 कनाल 12 मरले जमीन की देखभाल कर रहे हैं। फसल काटकर जमीन पर कब्जा ज्ञान सिंह के मुताबिक, उनके बहनोई का भाई धनवंत सिंह कई बार फसल काट चुका है। अब फिर से उसने फसल काटकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है। रोकने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। इन लोगों पर केस दर्ज शिकायत में यह भी बताया गया कि धनवंत सिंह ने एक लड़की शालू सोनिया को अपने मकान में रखा है। शालू पुलिस में उनके खिलाफ झूठी शिकायतें करती है। एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि धनवंत सिंह, बिल्लू, संदीप सिंह, मच्छरू, शालू सोनिया और नरेंद्र कुमार उर्फ पहलवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।