कपूरथला में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष:तेजधार हथियारों से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

कपूरथला के बेगोवाल में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें तेजधार हथियारों से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सूचना मिलते ही बेगोवाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह, निवासी बालापीर, बेगोवाल के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बेगोवाल के पार्क के नजदीक कुछ युवकों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेगोवाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हालांकि, हरप्रीत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बेगोवाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और समर्थकों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। परिवार का आरोप है कि हत्या के आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

   

सम्बंधित खबर