जगराओं में युवक लड़की को भगा ले गया:शादी का झांसा दिया, मां बोली- रात को खाना खाकर सोई थी, सुबह नहीं मिली
- Admin Admin
- Jun 12, 2025

लुधियाना के जगराओं में एक लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी खुरशैदपुरा के खिलाफ धारा 137(2) 96 बीएनएस के तहत थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया है। घटना सिधवां बेट थाना क्षेत्र के हजूरा गांव की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 7 जून की रात परिवार खाना खाकर सो गया था। 8 जून की सुबह जब वह उठी तो उनकी बेटी बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंने पूरे घर में तलाश किया। जब कहीं नहीं मिली तो आस-पास के इलाके और गांव में भी खोजबीन की। जांच में पता चला कि आरोपी सुखविंदर सिंह उन की लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। थाना सिधवां बेट के जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।