लुधियाना पुलिस ने हथियार सप्लायर गिरफ्तार किया:पिस्टल और कारतूस बरामद, 2 हजार रुपए में करता था सप्लाई

लुधियाना की समराला पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी का एक मामला पकड़ा है। पुलिस ने लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास रहने वाले 18 वर्षीय मानव कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 बोर का पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। समराला थाना एसएचओ नितिश कुमार के अनुसार, एएसआई मुखत्यार सिंह ने हेड पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि मानव को लुधियाना में एक व्यक्ति ने खरड़ टोल प्लाजा तक पिस्तौल पहुंचाने के लिए 2 हजार रुपए देने का वादा किया था। यह रकम पिस्तौल लेने वाले व्यक्ति को खरड़ टोल प्लाजा पर देनी थी। हालांकि, मानव रास्ते में ही पकड़ा गया। पुलिस अब लुधियाना में हथियार देने वाले और खरड़ में लेने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

   

सम्बंधित खबर