सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

29 वर्षों की अध्यापक सेवा पूरी करने पर अध्यापक हरकेश चौधरी को विदाई दी गई। इस मौके पर प्रो. जगमोहन सिंह, इंकलाबी सांस्कृतिक मंच के जनरल सचिव कंवलजीत खन्ना, साहित्यकार अमरीक सिंह तलवंडी, नाटककार सबदीश और रंगमंच कलाकार अनीता सबदीश विशेष रूप से पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि अध्यापन के साथ-साथ हरकेश चौधरी ने रंगमंच के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया और अब सेवानिवृत्ति के बाद वह पूरी तरह रंगमंच को समर्पित रहेंगे।

   

सम्बंधित खबर