सड़क दुर्घटना में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत

लुधियाना| थाना फोकल पॉइंट क्षेत्र के मेट्रो रोड स्थित गोल मार्केट के पास सेठी आइसक्रीम के नजदीक सोमवार शाम करीब 7:10 बजे सड़क हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह के मुताबिक एक्टिवा और एक ट्राले के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान एक्टिवा सवार ट्राले के टायरों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जय प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संबंधी जानकारी पड़ोसियों द्वारा दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर