तेजधार हथियारों से हमला, चार घायल

भास्कर न्यूज |लुधियाना दुगरी के जैन मंदिर इलाके में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। रात करीब 11:30 बजे दो पक्षों के बीच शुरू हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि दोनों तरफ से तेजधार हथियार निकल आए। इस हमले में गांव मानकवाल निवासी हरजीत सिंह और उसका भाई गुरमीत सिंह घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से शहीद भगत सिंह नगर निवासी करण और उसका चाचा हैप्पी जख्मी हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन मामला वहीं शांत नहीं हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ युवक इमरजेंसी वार्ड के बाहर पहुंचे और विरोधी पक्ष पर दोबारा हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को दात समेत काबू कर थाना डिवीजन नंबर-2 के हवाले कर दिया। घायल हरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पहले रास्ते में उस पर हमला किया गया और बाद में अस्पताल में घेरकर फिर वार किए गए। वहीं करण का कहना है कि वह सब्जी लेकर लौट रहा था, तभी पीछे से हमला हुआ। सिविल अस्पताल चौकी में तैनात हवलदार नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

   

सम्बंधित खबर