संस्कृति संरक्षण के लिए सीएम का सम्मान किया

लुधियाना| चंडीगढ़ में पंजाब कंचरल सोसायटी के फाउंडर प्रधान व मीडिया डायरेक्टर रविंदर सिंह रंगूवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पंजाब की भाषा, संस्कृति और लोक विरासत के संरक्षण के लिए किए जा रहे विशेष उपक्रमों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कला व संस्कृति के प्रति समर्पण और दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया।रविंदर सिंह रंगूवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मान पंजाबी मातृभाषा, पंजाबियत और लोक कलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में पंजाब में कलाकारों, लेखकों, गायकों और सांस्कृतिक संस्थाओं को नई पहचान मिल रही है। इस अवसर पर लोक गायक, पूर्व सांसद और विधायक मुहम्मद सदीक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मीडियम इंडस्ट्रीज़ के वाइस चेयरमैन परमवीर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता से कला, मीडिया और सांस्कृतिक क्षेत्र को नई ताकत मिल रही है। अंत में रविंदर सिंह रंगूवाल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सोसायटी सरकार के साथ मिलकर पंजाबी भाषा, लोक विरासत और पंजाबियत की सेवा में समर्पित रहेगी।

   

सम्बंधित खबर