बेटी के पिता ने की आत्महत्या

लुधियाना|थाना डिवीजन नंबर-7 के इलाके में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विकास कुमार निवासी राजू कॉलोनी के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे अर्शदीप सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय विकास किराये के मकान में रहता था और घटना के समय घर में अकेला था। परिवार के मुताबिक काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्हें शक हुआ। जब अंदर जाकर देखा तो विकास फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक विवाहित था और उसकी एक बेटी भी है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसी कारण पुलिस मामले को संदिग्ध हालात मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

   

सम्बंधित खबर