लुधियाना| आर्टिस्ट डॉ. अशोक कुमार को आईएफईए अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। एप्लाइड रिसर्च अवेयरनेस एसोसिएशन की ओर से उन्हें डायमंड आर्ट्स और एस्थेटिक इनोवेशन के क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। संस्था द्वारा जारी सम्मान पत्र में उनके कार्यों, रचनात्मक सोच और समर्पण की सराहना की गई है। संस्था ने कहा कि डॉ. अशोक कुमार ने अपने काम के जरिए न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों ने उन्हें इस सम्मान का पात्र बनाया। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि उनकी उपलब्धियां अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। डॉ. अशोक कुमार इससे पहले भी कई स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही वे वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी हैं। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने और नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा देती है।

