लुधियाना| सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश लेने के आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं और 17 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। अब पहले राउंड की काउंसलिंग 19 जून से 26 जून के बीच आयोजित होने जा रही। दूसरे राउंड की काउंसलिंग 27 जून से तीन जुलाई तक होगी। चार जुलाई से 21 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग होगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद 22 जुलाई को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार लेट फीस के साथ प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। जिले में कुल 31 सरकारी, प्राइवेट और एडिड कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है, जो 15 जुलाई तक जारी रहेगी। जानकारी के लिए स्टूडेंट्स https://admission.pu njab.gov.in/index जानकारी ले सकते है। पोर्टल में दिए शेड्यूल के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोर्टल द्वारा 18 जुलाई तक ऑनलाइन दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। यदि किसी छात्र को इस लिस्ट पर कोई आपत्ति है, तो वह 21 जुलाई को अपनी आपत्ति दर्ज कराकर उसमें सुधार करवा सकेगा। आपत्तियों के निपटारे के बाद 22 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

