नशा तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तार  किए

लुधियाना| नशे के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। पहले मामले में थाना डिवीजन-1 की पुलिस ने लक्कड़ पुली इलाके में कार्रवाई करते हुए विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी संदीप कुमार को नशा करते हुए काबू किया। थाना डाबा की पुलिस ने लोहारा पुली के पास गांव साहनी निवासी अमृतपाल सिंह को सार्वजनिक जगह पर नशा करते पकड़ा। वहीं, थाना सराभा नगर की पुलिस ने बीएसएनएल एक्सचेंज टावर के नजदीक सुनील पार्क, जसियां रोड हैबोवाल निवासी उत्तम सिंह को नशा करते हुए गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ थाना डिवीजन-8 की पुलिस ने चंदर नगर स्थित श्मशान घाट के पास से हैबोवाल निवासी संजू को 25 नशीली गोलियों समेत दबोचा। उधर थाना जमालपुर की पुलिस ने गांव कुलियावाल में रेड कर मनजिंदर सिंह को 2 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

   

सम्बंधित खबर