अनाथालय के बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री

लुधियाना| भगवान महावीर सेवा संस्थान द्वारा तलवंडी खुर्द स्थित स्वामी गंगा नंद भूरी वाले मेमोरियल बाल घर में बच्चों से विशेष मुलाकात की गई। स्वामी शंकर नंद महाराज भूरी वालों के पावन संरक्षण में चलाए जा रहे इस अनाथालय में संस्थान की ओर से बच्चों के लिए खान-पीन की विशेष सामग्री वितरित की गई। भगवान महावीर सेवा संस्थान के संस्थापक राकेश जैन, मंत्री सुनील गुप्ता, सदस्य रमा जैन, रिद्धि जैन, शुभम जैन और डिंपल सूरी मुख्य रूप से शामिल रहे। अनाथालय की मुख्य अध्यक्ष बीबी जसवीर कौर, उपाध्यक्ष सतवंत सिंह तलवंडी और सचिव कुलदीप सिंह मान उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर