शेरपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन किया

लुधियाना| विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने शेरपुर में नूरी मस्जिद के पास की गलियों में 35 लाख रुपए की लागत से 60 एमएम इंटरलॉक टाइलें लगाने के विकास कार्यों का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र निवासियों और पार्टी पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य हर वार्ड में बड़ी सड़कों से लेकर छोटी-छोटी गलियों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हर मोहल्ले और हर गली तक पहुंचाए जाएंगे। क्षेत्र के निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पहली बार उनकी छोटी गलियों में भी विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर वर्षों से कोई काम नहीं हुआ था।

   

सम्बंधित खबर